नई दिल्ली.मोदी सरकार में मिनिस्टर ऑफ स्टेट और बंगाल से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को दिल्ली की रहने वाली एयर होस्टेस रचना शर्मा से शादी कर ली। 47 साल के बाबुल का वेडिंग रिसेप्शन यहां अशोका होटल में हुआ। देर रात नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह पहुंचे। मोदी सरकार के कई मंत्री रिसेप्शन में शामिल हुए। बता दें कि बाबुल और रचना की पहली मुलाकात कोलकाता की एक फ्लाइट में 35 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई थी। 40 दिन तक रोजाना गाने लिखकर बाबुल ने उन्हें इम्प्रेस किया था। यह बाबुल की दूसरी शादी है। अनु मलिक-ऋतुपर्णो घोष भी पहुंचे...
- बाबुल के रिसेप्शन में मोदी करीब आधा घंटा मौजूद थे। उन्होंने रचना के साथ बाबुल के माता-पिता सुमित्रा और सुनील बराल से भी काफी देर बातचीत की।
- बाबुल खुद उन्हें रिसीव और सी-ऑफ करने गेट तक आए। 
- मोदी के अलावा राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, गिरिराज सिंह, राजीव प्रताप रूडी, विजय गोयल आदि मंत्री भी पहुंचे।
- अमित शाह केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के साथ रिसेप्शन में पहुंचे। अनु मलिक, ऋतुपर्णो घोष समेत कई बॉलीवुड हस्तियां नजर आईं। 
- सांसद अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय साथ नजर आए।
- इससे पहले, मंगलवार को हल्दी-मेंहदी की रस्में बाबुल सुप्रियो के सरकारी बंगले पर हुईं। 
- बाबुल सुप्रियो की यह दूसरी शादी है। पहली शादी रिया के साथ 1995 में हुई थी। हालांकि, 2006 में उनका तलाक हो गया था।
- रिया और सुप्रियो की मुलाकात शाहरुख खान के एक प्रोग्राम में टोरंटो में हुई थी। दोनों की एक बेटी है, उसका नाम शर्मीली है।
ममता बनर्जी का खास तोहफा
- सिंगर से मिनिस्टर बने बाबुल की यह शादी बेहद सादगी से हुई। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में पश्चिम बंगाल सरकार के बंग भवन में 14 कमरे की डिमांड की थी। लेकिन उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि एक एमपी को इतने कमरे एक साथ अलॉट नहीं किए जा सकते।
- बाबुल ने एसएमएस भेजकर ममता से मदद मांगी और कहा कि कमरे बुक कराने में उनकी मदद करें। सभी कमरों का पेमेंट किया जाएगा।
- ममता ने जवाब में कहा- "आपके लिए 14 कमरे बुक हो जाएंगे। आपको इसका बिल भी नहीं देना होगा, क्योंकि यह मेरी तरफ से आपको शादी का गिफ्ट है।"
कोलकाता से बुलाए गए चाय और पान वाले
- खुद चाय और पान खाने के शौकीन बाबुल ने मेहमानों के लिए कोलकाता से मशहूर शम्भू पान वाले और सुरेश चाय वाले को बुलाया था।
- शादी में आने वाले मेहमानों को खास बंगाली डिश परोसी गई। इसमें स्पेशल राइस और फिश शामिल थी।
- नॉनवेज डिश में झींगा फ्राई और मटन भी शामिल था। इसके लिए 2 टब झींगा मछली मंगवाई गई थी।