टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में दलजीत ने कहा, “मुझे पहले ही अपने लिए आवाज़ उठानी चाहिए थी. मुझे पता था कि मैं सच कह रही हूं लेकिन फिर भी मुझे अपना दर्द बयां करने में बहुत समय लगा दिया. वो मेरी ज़िंदगी का सबसे मुश्किल समय था. मुझे लगता है कि आपकी ज़िंदगी का हर अच्छा-बुरा अनुभव आपको कुछ ना कुछ सिखा के जाता है. मैनें अपने खराब अनुभव से भी बहुत कुछ सीखा है. मैं खुश हूं कि मुझे अच्छे लोगों से भी मिलने का मौका मिला. उन्होनें ना सिर्फ मेरी मदद की बल्कि मुझे ज़िंदगी का सही रास्ता भी दिखाया. मैं उनका शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने कभी भी मेरा साथ नहीं छोड़ा. अगर शालीन एक अच्छा पिता बनना चाहता है और मेरे बेटे की खुशियों के बारे में सोचता है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है. मैं अपने बेटे को खुश इंसान की तरह बड़े होते हुए देखना चाहती हूं. अगर उसके लिए शालीन मेरे बेटे को समय देता है.. तो भी मैं उस समय साथ रह सकती हूं.”
दलजीत और शालीन की जोड़ी डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के विजेता रही थी. इसके बाद दलजीत ने शालीन पर मारपीट औऱ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. दलजीत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और अपने एक साल के बेटे शारव के साथ घर छोड़ दिया था.
हाल ही में उन्होने अपना वज़न कम किया है. दलजीत ने फोटोशूट करवाया है जिसमें वो बहुत ही ग्लैमरस लग रही हैं.
0 Comments